राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के इतिहास विभाग में हुईं थीं प्रतियोगिताएं
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग में निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि सत्र 2025-26 में इतिहास विभाग ने उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थलों का सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता व भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की थी। निबंध प्रतियोगिता में बीए तीसरे सेमेस्टर की आयुश्री त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए चौथे सेमेस्टर की दीक्षा घिल्डियाल को द्वितीय और आंचल रावत को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में एमए चौथे सेमेस्टर की श्रेया नेगी प्रथम रहीं। आंचल रावत ने द्वितीय और दीक्षा घिल्डियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि इस सत्र में इतिहास : एक अध्ययन एवं मानवतावादी दृष्टिकोण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक जुनीश कुमार, डॉ. नवरतन सिंह आदि भी उपस्थित रहे।