फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रधानाचार्य यजुवेंद्र सिंह रावत और छात्रा सिमरन सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आधारशिला संस्थान की ओर से रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी बड़खेत में शिक्षाविद् स्व. गोविंद राम घिल्डियाल की 97वीं जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य यजुवेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट कार्य के लिए आदर्श शिक्षक व छात्रा सिमरन को आर्दश छात्र के रूप में सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बीज निगम कृषि मंत्रालय भारत सरकार के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल मौजूद रहे। पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने शिक्षाविद् स्व. गोविंद राम घिल्डियाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आधारशिला संस्थान के संस्थापक नरेश घिल्डियाल, ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, रमेश चंद्र घिल्डियाल, शिक्षक दीपक जदली, सतेंद्र सिंह, आनंद सिंह, राकेश देवरानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें