फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक और इंटर कालेज में पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 16 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जलसंस्थान की लापरवाही से राजकीय इंटर कालेज भृगुखाल तथा प्राथमिक विद्यालय भृगुखाल में शिक्षा ले रहे बच्चों पर भारी पड़ रही है। बच्चे पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद विभाग को बच्चों की परेशानी नजर नहीं आ रही है। इससे नाराज अभिभावकों ने ईई के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में भृगुखाल से थनूर के लिए मोटर मार्ग का निमार्ण  किया था। तब विद्यालयों के लिए जाने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से विद्यालय प्रशासन और अभिभावक लगातार  विभाग को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।  

प्राथमिक विद्यालय तथा इंटर कालेज में दोपहर का भोजन बनाने के लिए भोजनमाताओ को एक किमी दूर से पीने का पानी लाना पड रहा है। इंटर कालेज में वर्तमान में 350 बच्चे तथा प्राथमिक विद्यालय भृगुखाल में 25 बच्चे हैं।
विज्ञापन


अभिभावक शिक्षक समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार और राजकीय इंटर कालेज भृगुखाल के  प्रधानाचार्य  नीरज कुमार बमराडा ने विभाग पर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि परिंदा पंपिंग योजना से पानी नहीं आने की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बहुगुणा ने बताया कि उन्हें विद्यालयों  में पानी नहीं आने की जानकारी नहीं है। शीघ्र विभाग के फीटर को भेजकर जल्दी ही विद्यालयो में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें