कीर्तिनगर। नगर पंचायत के रामलीला मैदान में 13 जनवरी से आयोजित होने वाले शहीद नागेंद्र सकलानी व माेलू भरदारी स्मृति मेले को लेकर विधायक विनोद कंडारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए मेले की रूपरेखा, व्यवस्था और आयोजन पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शालिनी नेगी, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, सभासद दीपा देवी, मनमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत आदि मौजूद थे। संवाद