फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रणाम काकोरी नाटक ने दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तन्वी सांस्कृतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में चल रहे तन्वी रंग महोत्सव तरंगम के दूसरे दिन सोमवार को एक रूका हुआ फैसला, गला पंखुड़ी और डंठल, नागमंडल और आधी रात के बाद नाटकों के मंचन ने दर्शकों की तालियां बटोरी। प्रणाम काकोरी नाटक ने दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योगपति एसआर मित्तल और संस्कार भारती के आरके जैन ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के रंगकर्मी मयंक पटवा ने कत्थक शैली में शिव वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी। दून घाटी रंगमंच के कलाकारों ने निर्देशक बृजेश नारायण के निर्देशन में एक रूका हुआ फैसला नाटक का मंचन किया।
इसके उपरांत रंग मलंग थियेटर ग्रुप महाराष्ट्र के निर्देशक साहिल मंजू खन्ना के निर्देशन में कलाकारों ने गुलाब पंखुड़ी और डंठल नाटक का मंचन किया। मंथन आर्ट्स सोसायटी यूपी के निदेशक शिव सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने प्रणाम काकोरी नाटक का मंचन कर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। इससे पूर्व सोमवार देर शाम नागमंडल और आधी रात के बाद नाटकों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में हेमंत ताम्हण्कर, भास्वती चक्रवर्ती और पंकज सक्सेना शामिल रहे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त वैभव कुमार गुप्ता, संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी शर्मा, आरएस शर्मा, सचिव प्रदीप भाष्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें