फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में कराया प्रण पावर योग का अभ्यास

Sat, 29 Nov 2025 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में चल रहे साप्ताहिक अंतरराष्ट्रीय योग एवं आयुर्वेद साधना शिविर के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रण पावर योग का अभ्यास कराया गया। शिविर का समापन हवन के साथ हुआ। शनिवार सुबह योगीराज विश्वपाल जयंत सरस्वती ने उपस्थित लोगों को योगाअभ्यास कराया। इसके बाद हुए यज्ञ में उपस्थित नागरिकों ने पूर्णाहुति दी। इस मौके पर राणा आहूजा, सुशीला, योगीराज विश्वपाल जयंत, संजीव शर्मा, रवीश, अधिवक्ता संतोष कुमार, यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक जयवीर सिंह रावत, आचार्य मनमोहन नौटियाल, महाविद्यालय के प्राचार्य संजय रावत, राजीव, भारती, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें