फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीई ट्रेनिंग ऐप से कराया डेटा प्रविष्टि का अभ्यास

Sat, 24 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए कोटद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की परिभाषाओं, अवधारणाओं, विभिन्न प्रश्नों, नियमों और जनगणना अधिनियम, 1948 के कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर डॉ. गुंजन अमरोही, राकेश पोखरियाल और जनगणना निदेशालय से तकनीकी सहयोग दे रहे कमल कर्नाटक व शिव कुमार ने फील्ड ट्रेनर्स को पीई (पॉपुलेशन एन्यूमरेशन) ट्रेनिंग ऐप के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान एंड्रॉयड-13 या उससे उच्च और आईओएस-15 या उससे उच्च संस्करण वाले मोबाइल फोन पर ऐप के संचालन और डेटा प्रविष्टि का अभ्यास कराया गया।
समापन पर फील्ड ट्रेनर्स से अपेक्षा की गई कि वे सुपरवाइजरों और प्रगणकों को भी इसी प्रकार प्रशिक्षित करेंगे। इससे घर-घर गणना के दौरान सटीक, पूर्ण और विश्वसनीय आंकड़े जुटाए जा सकेंगे तथा जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें