फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पेड़ गिरने से दुगड्डा-सेंधीखाल मार्ग पर 20 घंटे तक रही बिजली गुल

Tue, 11 Aug 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा-सेंधीखाल मोटर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के समीप सोमवार शाम पेड़ टूटकर 11 केवी विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे ब्लॉक मुख्यालय समेत साझासैंण, नाथूपुर और मोड़ाखाल वन विभाग की चौकी की विद्युत आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे ब्लॉक मुख्यालय से कुछ दूरी पर बरसाती नाले के समीप एक पेड़ टूटकर एचटी लाइन के तारों पर गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वन क्षेत्र से गुजर रही विद्युत लाइन के दोनों ओर पेड़ होने के कारण बरसात और आंधी के दौरान लाइन पर पेड़ गिरने का खतरा बना रहता है। जेई कमल रावत का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही और बारिश के कारण रात में मरम्मत कार्य करना जोखिमभरा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें