फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गाड़ीघाट क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शुक्रवार को शहर के आधे से अधिक हिस्से में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। दिन में करीब 12:00 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति शाम को छह बजे के बाद ही बहाल हो सकी। गिवईस्रोत से जुड़े इलाके में शनिवार को भी सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। लोगों को अपने लिए वैकल्पिक प्रबंध करने की अपील ऊर्जा निगम की ओर से की गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह गिवईस्रोत बिजली घर में नया उच्चीकृत ट्रांसफार्मर स्थापित करना बताया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा गाड़ीघाट, गिवईस्रोत, सिद्धबली, रतनपुर सनेह, कुंभीचौड़, ग्रास्टनगंज, लालपानी, सनेह, लकड़ीपड़ाव व अपर कालाबड़ व शिवपुर प्रभावित रहे। गाड़ीघाट निवासी लक्ष्मण सिंह रावत, विनोद रावत का कहना है कि दिन में अघोषित कटौती से लोग परेशान हो उठे। गर्मी और उमस से पहले से ही लोग परेशान हैं, ऐसे में बिजली की कटौती लोगों की परेशानी को दोगुना बढ़ा रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि गिवईस्रोत बिजली घर में मरम्मत व ट्रांसफार्मर बदलने से बिजली बंद करनी पड़ी। बताया कि शनिवार को भी इन इलाकों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था बनानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें