फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली में 17 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण बिजली लाइन में फॉल्ट आने नगर पंचायत सतपुली में करीब 17 घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात 11 बजे सतपुली नगर की बिजली गुल हो गई थी। बुधवार को भी दिन भर बिजली गुल रही, जिससे व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को दोपहर पौने तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन पौन घंटे के बाद दोबारा लाइन में फाल्ट आने से बिजली बंद हो गई। यूपीसीएल, सतपुली के जेई कालूराम ने बताया कि भारी बारिश से सतपुली मल्ली के पास लाइन में बार-बार फाल्ट आ रहा है। शाम पांच बजे फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें