दुगड्डा/कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा में एससीपी बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के तहत 42 लाभार्थियों को निःशुल्क कुक्कुट इकाइयां वितरित की गईं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि बैकयार्ड कुक्कुट पालन से ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ पशुपालकों की आजीविका भी मजबूत होगी। योजना के तहत कुक्कुट इकाइयां विभिन्न ग्राम प्रधानों को वितरित की गईं। इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश शर्मा, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी हेमंत बड़थ्वाल, पशुधन प्रसार अधिकारी स्मिता भंडारी और पशुधन सहायक नरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद