फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वन मंत्री के बयान से कोटद्वार में गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम कोटद्वार के चुनाव में अपनी हार पहले ही मान ली है। कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए कोई मर्द मिला ही नहीं। कहा कि कांग्रेस की हिम्मत अब चुनाव लड़ने की नहीं रह गई है। मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल व पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी रंजना रावत ने उनके बयान को महिलाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

वन मंत्री सुबोध उनियाल के बयान से नगर निगम चुनाव से पहले ही क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। शनिवार को कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रंजना रावत और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने प्रेस वार्ता कर बयान की तीखी निंदा की। कहा कि कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को अपनी चुनावी सभाओं में कई बार यह बात दोहराई जो नारी शक्ति का अपमान है।
कहा कि मंत्री संभवत: तीलू रौतेली, गौरा देवी, टिंचरी माई समेत कई महान नारियों के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में दिए योगदान को भूल गए हैं। उत्तराखंड आंदोलन में भी महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही थी। वन मंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और उनकी सरकार महिलाओं के प्रति कितनी कुंठित सोच रखती है। इसी कारण पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, रमेश चंद्र खंतवाल आदि मौजूद रहे। कहा कि कोटद्वार से विधायक और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी एक महिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें