फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिसंबर से नगर क्षेत्र में पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी

Thu, 10 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद कोटद्वार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विभाग के अधिकारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी में नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पॉलीथिन पर सख्ती से पाबंदी लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने पाबंदी के बावजूद पॉलीथिन के इस्तेमाल पर चिंता जताई। कहा कि शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने को दो वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में अभी भी खुले तौर पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा समय-समय पर लाउडस्पीकर, रैली  के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि 15 दिसंबर से पॉलीथिन पर पूूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। पॉलीथिन का प्रयोग करने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, बलूनी क्लासेज की प्रभारी अभिलाषा भारद्वाज, गीता बुड़ाकोटी, ईओ अमरजीत कौर के अलावा सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें