फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने दुगड्डा चेक पोस्ट पर शुरू की चेकिंग

Tue, 14 Oct 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा चौकी पुलिस की ओर से दीपावली त्योहार को देखते हुए नगर व निकटवर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पुलिस की ओर से चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की जा रही है। दुगड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस रिपोर्टिंग चौकी दुगड्डा के अधीन 61 गांव व दुगड्डा नगर पालिका का क्षेत्र है। दीपावली त्योहार को देखते हुए दुगड्डा चेक पोस्ट में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर अंकुश लगाने का सार्थक प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें