कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 के खतरों से जनता को आगाह करने के लिए सदर बाजार क्षेत्र में मार्च पास्ट किया। उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय और स्वच्छता की जानकारी दी। लैंसडौन कोतवाली निरीक्षक एसएन गैरोला और एसआई जावेद अहमद के नेतृत्व में पुलिस कर्मी कोतवाली में एकत्र हुए और वहां से नगर क्षेत्र में मार्च पास्ट किया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर लगाए।