सतपुली थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल में एक व्यक्ति के खोए हुए 18 हजार रुपये और कागजातों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि सुनील सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी भोला छानीगांव (चौबट्टाखाल) ने थाना सतपुली में रविवार को सूचना दी कि सतपुली सुलभ शौचालय के पास उनका पर्स कहीं गिर गया है। बताया कि पर्स में 18 हजार रुपये एवं जरूरी कागजात थे। इस पर थाने में तैनात कांस्टेबल कैलाश कड़ाकोटी ने पर्स के संबंध में पूछताछ की। खोज के दौरान पर्स सुलभ शौचालय के किनारे पड़ा मिला। इस पर पर्स स्वामी को थाने बुलाकर पर्स दे दिया गया। संवाद