फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के शिकार व्यक्ति पुलिस ने वापस दिलवाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए कोटद्वार निंबूचौड़ निवासी एक व्यक्ति के खाते में दो लाख की धनराशि लौटाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

साइबर सेल निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व निंबूचौड़ निवासी प्रमोद द्विवेदी ने उनके खाते से दो लाख 13 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत की थी। तहरीर में उसने बताया कि वह पूर्व सैनिक है। वह बैंक के कस्टमर केयर का नंबर लगा रहा था, जो फर्जी निकला। साइबर सेल निरीक्षक ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग के बैैंक खाते को सीज किया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए ठग के खाते से दो लाख की रकम को वापस प्रमोद के बैंक खाते में लौटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें