फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चोरी की आठ स्कूटियों के साथ पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों व देहरादून से चोरी की गईं 8 स्कूटियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि बुधवार को भोपाल सिंह रावत, आमिर, शकुंतला देवी, पवन कुमार, अतुल बेबनी, अरुण कोडग एवं दीपक सिंह ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थनापत्र दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 7 जनवरी को उनकी स्कूटियों को कोटद्वार में अलग-अलग जगहों से चोरी कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने क्षेत्र में हुई इन वाहन चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए घटनाओं के सफल अनावरण कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के गठन के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम ने सभी संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर व सुरागरसी करते हुए मामले में मनीष चंद्र बुड़ाकोटी निवासी पापड़ीसेरा ब्लॉक रिखणीखाल को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर रेलवे कॉलोनी स्थित खंडहर के पास छुपाई गई चोरी की 8 स्कूटियां बरामद की। आरोपी ने सात स्कूटियां कोटद्वार व एक स्कूटी डोईवाला देहरादून से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी स्कूटी चुराने में माहिर है और एक शातिर किस्म का वाहन चोर है। इससे पहले भी वाहन चोरी के मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें