फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली भूस्वामी को असली भूस्वामी बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आमपड़ाव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर महिला को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया।कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त, 2023 को अमित जोशी ने कोतवाली कोटद्वार को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा था कि उनके जीजा स्व. बद्री विशाल पुत्र स्व. उमाकांत निवासी कालाबड़ के नाम पर ग्राम दुर्गापुरी मोटाढाक में स्थित भूमि के अनामिका मैठाणी, उसकी साथी कुसुम उर्फ कौशर, निधि बिंजोला ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर किरण देवी निवासी कोटद्वार को धोखाधड़ी से 23 लाख में बेच दिया है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत भादवि की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पिछले साल 21 अक्तूबर को आरोपी कुसुम उर्फ कौशर निवासी कोटद्वार, भूपेंद्र, गजेंद्र चौधरी दोनों निवासी ध्रुवपुर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी अनामिका मैठाणी निवासी गोनियाल मार्केट देवी रोड सिताबपुर को पिछले साल पांच जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक अन्य आरोपी सतेश्वरी देवी फरार चल रही थी। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी महिला की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में उनके नेतृत्व में विवेचक/थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी कर मामले में फरार चल रही आरोपी महिला सतेश्वरी देवी को बुधवार को आमपड़ाव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें