फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो युवक दबोचे, जेल भेजे

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने छह अक्तूबर को कोटद्वार के मोटाढांक से बाइक चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। युवकों की पहचान कोटद्वार के ग्राम गोरखपुर निवासी संदीप थापा उर्फ सन्नी पुत्र सोहन सोहन सिंह और बिजनौर जिले के ग्राम मोजी गोपालपुर निवासी देव चौधरी पुत्र स्व. सुनील चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि कोटद्वार के आमपड़ाव निवासी अक्षय कुुमार पुत्र प्रकाश ने सात अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी करने के संबंध में तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया गया था कि वह मोटाढांक में एक शादी में शामिल होने गया था, उसी दौरान वहां खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार की रात पुलिस टीम को बीईएल रोड पर सुखरो पुल के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा। बाइक के कागजात न दिखाने पर पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस ने बाइक के इंजन नंबर और चेसिस नंबर का मिलान किया तो वह छह अक्तूबर की रात को चोरी की गई बाइक से मिला तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें