कण्वघाटी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अक्तूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा विभिन्न मामलों में जारी गैर जमानती वारंट के तहत आरोपी सुबोध थापा को लछमपुर कलालघाटी से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे मामले में वारंटी अभियुक्त गौतम को बिजनौर (यूपी) से गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे मामले में वारंटी संजीव रावत को शिवपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।