फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: थप्पड़ जड़ने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई से बच रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। पांच दिन बीतने के बाद भी युवक से अभद्रता व थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित युवक ने पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।बीते 15 सितंबर को पौड़ी निवासी मलय नेगी कोटद्वार रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे अपनी स्कूटी पर बैठा था। इस दौरान एक गाड़ी से पुलिसकर्मी उतरा और युवक से अभद्रता करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही पुलिस द्वारा उसका वाहन भी जब्त कर 10 हजार रुपये का चालान किया गया। जिसके बाद मारपीट से आहत युवक ने कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर पुलिसकर्मी पर बिना कारण मारपीट करने व वाहन जब्त करने का आरोप लगाते हुए उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने मांग की। लेकिन घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले में जांच को आगे नहीं बढ़ाया गया। जिस पर मलय नेगी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वहीं सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उक्त प्रकरण में युवक द्वारा तहरीर दी गई है तो उसे दिखवाया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें