फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 14 Nov 2025 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में हुए खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थापक महंत इंदिरेश चरण दास महाराज के जन्मदिवस पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह एवं उप प्रधानाचार्या तनुका राय ने खेल महोत्सव की शुरुआत की। शुक्रवार को हुईं स्पर्धाओं के प्री-प्राइमरी वर्ग की बॉल रेस में कृषा ने प्रथम, वेदिका ने द्वितीय एवं अदिति ने तृतीय स्थान पाया। म्यूजिकल रेस में आरव, शिवांश, ग्रंथ, बालिकाओं की बनाना रेस में आयुषी, श्रेयांसी, तन्वी, बालकों की बनाना रेस में रौनक, अनिक, गार्विक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालकों की कबड्डी में टैगोर हाउस विजयी रहा। थ्री-लेग्स रेस में आराध्या व परिधि प्रथम, अर्जिता व इशिका द्वितीय एवं एंजिल व आराध्या तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में बालिकाओं की कबड्डी में टैगोर हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में बालिकाओं की कबड्डी में टैगोर हाउस विजयी रहा। सब-जूनियर वर्ग के क्रिकेट मैच में तिलक हाउस विजयी रहा। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल महोत्सव में शिक्षक ब्रिजेंद्र नेगी, संतोष पंत, पूनम बहुखंडी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें