फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री भैरवगढ़ी मंदिर में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

विज्ञापन
बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढांक में पौधारोपण करते शिक्षक और पदाधिकारीगण। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कविराज पं. महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि (आवई) एवं लैंसडौंन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज की ओर से श्री भैरवगढ़ी मंदिर में मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में पौधरोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत श्री भैरवगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. एसपी बडोला और विशिष्ट अतिथि आरपी पंत और उमानंद बडोला ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही गत वर्षों में रोपित पौधों की निराई-गुड़ाई की गई। पौधरोपण कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण बचाओ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डा. एसपी बड़ोला ने कहा कि धरती के तापमान में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए वनों के घनत्व को बढ़ाना होगा। विशिष्ट अतिथि उमानंद बडोला ने कहा कि हमें सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि इनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी होगीे। कोटड़ी रेंज अधिकारी आरपी पंत ने हर साल वनाग्नि से होने वाली विभीषिका से वनों को बचाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष पूर्व वनाधिकारी बीबीएस रावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में प्रकाश हेमदान, सतीश शर्मा, राम रतन सिंह रावत, सुनील नेगी, रवींद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह नेगी, बालम सिंह रावत, राजेश्वरी देवी, अनुराग शर्मा, राहुल खुगशाल, संदीप कुमार, अंजलि गुसाईं, अंकित शर्मा, गौरी नवानी, सिमरन नेगी, सोनिया नेगी, अमित शर्मा, शांता कुमार, हर्षवर्द्धन, शीतल, आदित्य, हिमांशु नौटियाल, आर्यन, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
300 पौधों का किया रोपण
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांग में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के 300 पौधों का रोपण किया गया।
विद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जनपद बिजनौर के
जिला शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने एक पौधा रोपकर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं के किताबी ज्ञान के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अहम है। यदि आज पेड़ लगाएंगे कल तभी जीवित रह पायेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में बलूनी पब्लिक स्कूल की संचालिका अभिलाषा भारद्वाज, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें