खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर उसे तरह घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खातस्यूं विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चोरकंडी गांव निवासी रोशनी देवी पत्नी जग मोहन रविवार को सुबह घास लेने घर से कुछ दूर जंगल में गई थी। उसी समय एक सूअर ने उस पर घायल कर दिया। रोशनी देवी को घायल अवस्था में पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पौड़ी रेंज के रेंजर केसी थपलियाल ने बताया कि सूअर ने रोशनी देवी के पैर में गहरा घाव किया है। पीड़िता के परिजनों को प्रारंभिक मुआवजे के रूप में पांच हजार की राशि दे दी गई है।