कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर हाथी से बचने के चक्कर में खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार तड़के करीब तीन बजे कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर धमके हाथी ने लोगों को दौड़ा दिया था। इसी दौरान हाथी से बचने के चक्कर में भागा छाम गांव निवासी सोहन लाल खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसडीआरएफ ने रात को ही घायल को खाई से निकालकर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया था। उसकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बेस अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि सोहन लाल की दोनों कूल्हों की हड्डी अपने स्थान से हट गई हैं। उसके दोनों पैर काम नहीं कर रहे हैं। ऑपरेशन के लिए उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।