फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस समेत कई संगठन रहे शामिल, सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस समेत क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
सोमवार को विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी देवी मंदिर चौराहे में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्याकांड के बाद से ही उत्तराखंड की जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, महासचिव मदन सिंह नेगी, राजेश बिष्ट, कांग्रेस नेता रंजना रावत, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें