फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित सागर के चैता की चैत्चाली गीत पर थिरके नैनीडांडा के दर्शक

विज्ञापन
नैनीडांडा महोत्सव के अंतिम दिन की सांस्कृति संध्या में उमड़ी दर्शकों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नैनीडांडा महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक अमित सागर और मीना राणा के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। महोत्सव में लोग देर शाम तक थिरकते रहे। इस अवसर पर आयोजित मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
विज्ञापन

सोमवार को जनता इंटर कालेज नैनीडांडा के प्रांगण में बासुकी फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नैनीडांडा महोत्सव के अंतिम दिन लोक गायक मुकेश कठैत, अमित सागर और मीना राणा ने अपनी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायक अमित सागर की चैता के चैत्वाली..गीत पर दर्शक अपने आप को रोक नहीं पाए और खेड़े होकर नाचने लगे। मीना राणा ने हम उत्तराखंडी छां.., हिट मेरी लछिमा..., हिट साली कौतिक जानू.., मेरू झुमका हरची ग्याई, ओ साईबा.. और पल्या गौं का मोहना.. आदि गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक मुकेश कठैत ने भी अनेक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में पांडव नृत्य तथा मां भगवती की डोली यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता संजय शर्मा ने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलती है। साथ ही मेडिकल कैंप से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि उच्च सांस्कृतिक तथा सामाजिक मूल्यों की रही है। पहाड़ से परिस्थिति वश हो रहे अंधाधुंध पलायन को कम करने और पहाड़ की धरती को एक बार फिर से हरा भरा बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में बासुकी फाउंडेशन के संस्थापक पीएन शर्मा, संरक्षक वीएन शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी वीएल मधवाल, जिला पंचायत सदस्य अनीता मधवाल, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, संजय चौहान, वेद भदोला, सुरेंद्र प्रताप, देवेंद्र भारती, अक्षय फरंडियाल, विजयपाल सिंह, जंगबहादुर नेगी, शिशुपाल रावत, गोपाल रावत, कमल ध्यानी, अनिल मधवाल आदि मौजूद रहे। संचालन गणेश खुकशाल गणी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें