फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चौरास क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र को जिला प्राधिकरण टिहरी नरेंद्रनगर के दायरे में लाने व जबरन प्राधिकरण के नियम थोपे जाने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता में आक्रोश है। इस संदर्भ में रविवार को चौरास क्षेत्र के लोगों ने मातृ शक्ति बारात घर चौरास में बैठक आयोजित की। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाॅ. उत्तम भंडारी ने कहा कि चौरास क्षेत्र में बिना गजट नोटिफिकेशन के प्राधिकरण की ओर से जबरन नियम लागू कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला ने कहा कि वर्ष 1982 में चौरास को विनियमित क्षेत्र में शामिल किया गया और वर्ष 1994 में श्रीनगर महायोजना शुरू की गई। सरकार की इस नीति का हर मोर्चे पर घोर विरोध किया जाएगा। कहा कि जिन लोगों ने वर्ष 2011 के बाद आवासीय भवनों का निर्माण करवाया, उन्हें नोटिस जारी कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने भवनों के मानचित्र पास करवाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ग्रामीणों के साथ धोखा बताया। कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण परिवेश को जबरन प्राधिकरण में शामिल करने से गांव की संस्कृति और परंपराओं को समाप्त किया जा रहा है। डॉ. प्रताप भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल जैसी अनेक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सरकार इस पर ध्यान देने के बजाय प्राधिकरण पर ध्यान देकर गरीब लोगों से धन वसूली कर रही है। बैठक में मौजूद लोगों की ओर से निर्णय लिया गया कि सबसे पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद चौरास में आम बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल, निर्मला भंडारी, आशीष गैरोला, संजय रावत, श्रीधर श्रेष्ठ, नरेंद्र भंडारी, मुकेश बर्त्वाल, विनोद चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें