फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खांकर गांव के लोगों ने लगाया भूमि कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य बंद कर दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन


ब्लॉक के ग्राम पंचायत खांकर में ग्रामीणों ने भू-माफियाओं पर गांव के गरीबों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। कहा कि भू-माफिया मानकों को ताक पर रखकर गांव में कॉटेज बना रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य रूकवाया। ग्रामीणों ने गांव में भू-माफियाओं पर गांव के गरीब व्यक्ति की जमीन औने-पौने दाम पर खरीदकर वहां कॉटेज बनाने का आरोप लगाया है।


बुधवार को खांकर गांव के लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्य को बंद कराया। ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह का कहना है कि मानकों को ताक पर रखकर बगैर दाखिला-खारिज और नक्शा पास किए ही कॉटेज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए जेसीबी का भी प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कुंदन सिंह, अनीता देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मी देवी, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बाबत एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि खांकर गांव के लोगों ने खुद ही अपनी जमीन बेची है। प्रधान की शिकायत पर दो बार वहां राजस्व उपनिरीक्षक को जांच में भेजा है। कार्य मानकों के अनुसार चल रहा है। जांच के बाद भी ग्रामीणों को आपत्ति है तो वे शिकायत दर्ज कराए फिर से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें