फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर से लाभांवित हुए बोक्सा बहुल क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित मिलन केंद्र परिसर में समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत शिविर का उद्घाटन नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने किया। बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल ने विभागीय योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी दी। जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, पौड़ी गढ़वाल के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में बताया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 स्वास्थ्य कार्ड एवं 45 आभा आईडी कार्ड बनाए गए। एक दिव्यांग को दिव्यांग प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कृषि विभाग की ओर से 10 किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन कराए गए। जल संस्थान को दो नए कनेक्शन के आवेदन मिले। शिविर में 50 लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याओं के निराकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया। लोगों ने शिविरों की सराहना करते हुए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें