फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लोगों ने साफ कीं सड़क किनारे की झाड़ियां

Fri, 20 Nov 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लैंसडौन। गुलदार की बढ़ती सक्रियता के बीच राहगीरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने सराहनीय पहल की। लोगों ने लैंसडौन के दो किमी पिलर से डेरियाखाल तक करीब 600 मीटर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की सफाई की। लैंसडौन वन प्रभाग के रेंज अधिकारी राकेश चंद्र शाह ने बताया कि बारिश के बाद लैंसडौन-डेरियाखाल-डुमेला मार्ग पर घनी झाड़ियां उग आई थीं, जिनमें गुलदारों के छिपने का खतरा बना हुआ था। वन विभाग की अपील पर स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया। इससे गुलदारों के छिपने की संभावना कम होने के साथ राहगीरों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। अभियान में लता देवी, सक्षम कुमार, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा, गजवीर सिंह, महिपाल सिंह और सतेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें