फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रति रैली निकालकर जागरूक करते एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देवीरोड कोटद्वार की एनएसएस इकाई ने कोरोना वायरस पर नगर में जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को उसके फैलने के कारण और उसके बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद बिड़ालिया ने बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस वायरस का प्रकोप वर्तमान में चीन से विश्व के देशों में फैल रहा है। जिसके लिए बचाव और जानकारी होना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने स्वयंसेवियों को कोरोना वायरस से जुड़ी सावधानियां, लक्षण और बचाव के उपाय भी बताए। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को किसी भी देश की यात्रा करने के दौरान मीट खाने से बचने की सलाह दी जा रही है। यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क ना बढ़ाने। अगर किसी को जुकाम, खासी, फीवर, नाक बहना जैसी दिक्कतें हैं तो ऐसे यात्रियों से दूरी बनाकर रखने की हिदायतें दी जा रही हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने देवी रोड से लालबत्ती चौक होते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग पर जागरूकता रैली निकाली और वायरस संबंधित जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षक संतोष पंत समेत एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें