फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों ने कोर्ट के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर तले श्रीनगर समेत जिले के विभिन्न स्थानों से आईं महिलाओं ने सिमलचौड़ स्थित अदालत परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग राज्य सरकार से की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में अंकिता हत्याकांड की सुनवाई थी। जिसे देखते हुए अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। खुद कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अदालत के मुख्य द्वार पर तैनात रहे। इस दौरान जहां एक ओर अदालत में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बचाव पक्ष की जिरह चल रही थी, वहीं अदालत के बाहर जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़ीं महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। सुबह 11 से 12:30 बजे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान श्रीनगर से यहां पहुंचे कमेटी के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल और कोटद्वार से शिवानंद लखेड़ा, शोभा रावत, उर्मिला देवी, सुशीला देवी और रिंकी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें