फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 20 लाभार्थियों के लंबित वित्तीय दावे निस्तारित, सात लाख के दिए चेक

Tue, 02 Dec 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एक वेडिंग प्वाइंट में विशेष जागरूकता एवं सहायता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वित्त मंत्रालय की ओर से संचालित आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत कोटद्वार क्षेत्र के 20 लाभाथियों के लंबित वित्तीय दावों का निस्तारण कर उन्हें सात लाख की धनराशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन


विशेष जागरूकता एवं सहायता कैंप का उद्घाटन एसबीआई दिल्ली के जनरल मैनेजर एसएलबीसी कन्वीनर दिपेश राज ने किया। उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके बैंक खातों से संबंधित निष्क्रिय व निष्प्रयुक्त वित्तीय संपत्तियों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।
कार्यक्रम में आरबीआई देहरादून के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार, बीमा नियामक प्राधिकरण प्रतिनिधि देहरादून राजेश झा, एसबीआई कोटद्वार के शाखा प्रबंधक शशांक अग्निहोत्री, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीपी भट्ट (रि.), सेवानिवृत्त सूबेदार महेंद्रपाल सिंह रावत, रीजनल मैनेजर आरबीआई देहरादून पंकज शर्मा, उप प्रबंधक शशांक शेखर नेगी, वरिष्ठ सहायक मनीष खंतवाल आदि मौजूद रहे। संचालन एसएलबीसी देहरादून के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें