फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कुष्ठ आश्रम के मरीजों ने की टिन शेड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला में खोह नदी के उफान में बहे कुष्ठ आश्रम के मरीजों ने प्रशासन से उनके लिए टिन शेड बनाने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कुष्ट आश्रम के मरीजों ने कहा कि 13 अगस्त की रात को खोह नदी में आई बाढ़ में उनका 12 कमरों का पूरा आश्रम बह गया है। वर्तमान में आश्रम के पास टेंट में रह रहे हैं। बारिश के साथ चल रही हवाओं के कारण टेंट उड़ जाता है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जब तक उनका विस्थापन नहीं हो जाता उनके लिए टिन शेड बनाने की मांग की। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने कहा कि कुष्ट आश्रम के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। फिलहाल उनके लिए टिन शेड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें