फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पंजीकरण और बिलिंग काउंटरों पर ही बीत रहा मरीजों का आधा वक्त

Tue, 13 Jan 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित, शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने को मजबूर मरीज
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। अस्पताल के पंजीकरण और बिलिंग काउंटर पर कर्मचारियों की कमी का खामियाजा लंबी कतार में लगकर मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ा।
नजला-जुकाम, खांसी के अलावा पेट में दर्द, ज्यादा कोहरे के दौरान सांस लेने में दिक्कत और जी मिचलाना जैसी समस्या लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह नौ बजे खुले अस्पताल में दोपहर करीब एक बजे तक भी पंजीकरण और बिलिंग काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी कतार लगी थी। ओपीडी का समय तीन बजे तक होने के कारण कई मरीजों को शारीरिक थकान और परेशानी के साथ साथ मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि स्टाफ सीमित है। पंजीकरण एवं बिलिंग काउंटर पर एक समय में एक ही मरीज का पर्चा बन सकता है और बिल भुगतान हो सकता है। काउंटर पर भीड़ को देखते हुए दिव्यांग, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक मरीज को प्राथमिकता दी जाती है। एकल व्यवस्था होने से अन्य मरीजों का कतार में लगना स्वाभाविक है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय समय पर प्रयास किए जा रहे हैं। पीएमएस ने मरीजों व तीमारदारों से धैर्य रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें