फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गलत रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी लैब व उसके कलेक्शन सेंटर हो बंद

Mon, 11 May 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब की ओर से बच्चे के टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बच्चे के परिजनों समेत क्षेत्रवासियों ने पैथोलॉजी लैब व उसके कलेक्शन सेंटरों को सील करने की मांग उठाई है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में तहसील पहुंचकर एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

सिमलचौड़ निवासी सुदामा देवी ने ज्ञापन में कहा कि गत आठ मई को उनके बेटे सौरभ कांत की तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर ने जांच करने को कहा। पैथोलॉजी लैब ने बिना सैंपल लिए ही जांच रिपोर्ट दे दी। आरोप है कि लैब की पूर्व में भी कई शिकायतें आ चुकी है। अन्य जगहों पर बने कलेक्शन सेंटर में भी लैंब का नाम का साइन बोर्ड लगाकर बिना पैथोलॉजिस्ट के फर्जी जांचें की जा रही है। उन्होंने लैब व उसके कलेक्शन सेंटर को सील करने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, संतोष ग्वाड़ी, पूर्व पार्षद गिंदी दास, दिनेश कुमार, अर्जुन, रमेश कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें