फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वन पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता जरूरी

Sat, 24 Oct 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। प्रमुख वन संरक्षक (वन पंचायत) एसपी सुबुद्धि ने शनिवार को द्वारीखाल क्षेत्र में वन पंचायतों के सरपंचों, वनकर्मियों और ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वन पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता को जरूरी बताया।
विज्ञापन


एक होटल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में एसपी सुबुद्धि ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरपंचों के साथ ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से वन पंचायतों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में डीएफओ स्पर्श काला ने वन पंचायतों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, हंस फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पुरुषोत्तम थपलियाल ने भी वन पंचायतों के सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी साझा की। इस अवसर पर उप निदेशक वन पंचायत वेदप्रकाश किमोठी, एसडीओ प्रशांत हिंदवाण, रेंज अधिकारी बीडी जोशी, शिवांगी डिमरी, अनिल देवलियाल, अखिलेश रावत और भजन सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें