फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुराने अस्थायी ट्रचिंग ग्राउंड के स्थान पर नजर आएगा पार्क और पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की एक अहम पहल के तहत अब शहरवासियों को नर्सरी रोड के पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड की दुर्गंध और गंदगी से छुटकारा मिलने जा रहा है। इस स्थान पर नगर निगम सुंदर पार्क और वाहन पार्किंग की सुविधा विकसित कर रहा है। जल्द ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि बच्चों के लिए पार्क बनाने पर लगभग छह लाख रुपये और वाहन पार्किंग के निर्माण पर उतनी ही राशि खर्च की जा रही है। पार्क में झूले, चरखी, व्यायाम उपकरण और अन्य खेल सामग्री लगाई जाएगी। मेयर ने कहा कि मैदान में हरी-भरी घास भी बिछाई जाएगी, जिससे पार्क और अधिक आकर्षक और हवादार बनेगा। यह बच्चों के खेलने और परिवारों के सैर-सपाटे के लिए आदर्श स्थल होगा। पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है, जिसमें सौ से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। रास्तों को व्यवस्थित किया जा रहा है और फैंसी लाइटें भी लगाई जाएंगी। मेयर ने बताया कि यह स्थान अब लोगों को नए रूप में दिखाई देगा। गंदगी और बदबू की जगह हरियाली और रौनक होगी, जिससे नर्सरी रोड का यह हिस्सा शहरवासियों के लिए आकर्षक स्थल बन जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें