फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आईएचएमएस के डांडिया उत्सव में परिधि एंड ग्रुप ने मचाई धूम

Mon, 19 Oct 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में परिधि एंड ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया जबकि आयुष रतूड़ी और अंशिका को बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि डांडिया देवी दुर्गा की शक्ति और महिषासुर पर उनकी विजय का प्रतीक है। उत्सव में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं खुशी एंड ग्रुप और प्रिया एंड ग्रुप, बीबीए प्रथम वर्ष की भूमिका एंड ग्रुप एवं बीसीए तृतीय वर्ष की परिधि एंड ग्रुप ने आकर्षक प्रस्तुति दी।
निर्णायकों के अंकों के आधार पर परिधि एंड ग्रुप को बेस्ट परफॉर्मर चुना गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जगवान, वीरेंद्र आर्य, अनुराग सेमवाल, वेदप्रकाश राठौर, कार्यक्रम समन्वयक सपना रौथाण नेगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें