फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ अभिभावक लामबंद

Thu, 30 Apr 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पार्षदों के नेतृत्व में एबीईओ कार्यालय पहुंचकर अभिभावकों ने सौंपा ज्ञापन







कोटद्वार। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्थानीय पात्र परिवारों के बच्चों को विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलने के लिए एबीईओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराते हुए अभिभावकों ने उनके स्थानांतरण की मांग की है।



बृहस्पतिवार को वार्ड-4 के पार्षद हिमांशु वर्मा एवं वार्ड-11 के पार्षद विपिन डोबरियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभिभावक उप खंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) वर्षा भारद्वाज से मिले। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एबीईओ को सौंपा। ज्ञापन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मचारी की शिकायत करते हुए उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ आरटीई में हो रहे घोटाले को खत्म कर वार्डों में रह रहे पात्र परिवारों के बच्चों को स्कूलों को प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। पार्षदों ने कहा कि बाहर से आकर रह रहे परिवारों के बच्चों को स्कूलों में आसानी से दाखिला मिल रहा है जबकि पात्र अभिभावक बच्चों के प्रवेश के लिए भटक रहे हैं और कर्मचारी की चालाकियों का शिकार हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में मीनू, शकुंतला, लक्ष्मी, ममता, महेश्वरी देवी, दीपक, संदीप सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें