फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक : पौड़ी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सार

पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस घोटाले की सीबीआई जांच और आयोग अध्यक्ष को हटाने की मांग की। प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
पौड़ी। पेपर लीक मामले में पौड़ी में कांग्रेस ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के माध्यम से राज्यपाल को भी भेजा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के एचएनबी बहुगुणा मूर्ति स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच, आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को हटाने और धामी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। कहा कि सरकार एक हाकम सिंह को रोकने में नाकाम रही है और सरकार अभी भी पेपर को लीक नही मान रही है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, पूर्व आईएएस सुंदरलाल मुयाल, पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र, कुलदीप रावत, विजयदर्शन बिष्ट, यशोदा नेगी, मनमोहन, उपेंद्र, श्रीकांत, अमन नेगी, हर्षवर्धन जैन, मुकुल कुमार और भरत रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें