फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एकल नृत्य में पंखुड़ी, लक्ष्य और पूजा ने मारी बाजी

Fri, 23 Oct 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लैंसडौन। रामलीला समिति एवं अभ्युदय परिवार की ओर से एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में पंखुड़ी, लक्ष्य और पूजा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा, प्रशांत नेगी, प्रशांत थापा और दीपक जोशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में पंखुड़ी वर्मा और लक्ष्य मेहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्या भारती दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में पूजा थापा, रीता थापा, कविता थापा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी थापा, साक्षी मेहरा और अनन्या डोबरियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें