फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडाह और पाबौ क्षेत्र के जंगलों में लगी है आग

Tue, 03 May 2016 09:01 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
मिलई चिपलघाट से लगे जंगल में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जनपद के खंडाह, डोभ श्रीकोट, कोठला, विडोली समेत कई जगहों पर जंगलों में आग भड़की हुई है। धधकी आग पर काबू पाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


पौड़ी-श्रीनगर मार्ग में डोभ श्रीकोट के समीप के जंगल में सोमवार की रात को आग भड़कने से कई हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। खंडाह के सामने के जंगलों में भी आग भड़की हुई है। वन विभाग और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं। 

पाबौ व्लाक के मिलई सकनीयाना, तल्ली, सैंजी, चिपलघाट, मुसागली, विडोली  के समीपवर्ती क्षेत्रों के जंगलों में भी आग भड़की हुई है। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने बताया कि पाबौ ब्लाक में लगी आग बुझाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों की टीम मौके पर गई है। जंगलों में लगी आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस टीमें रिजर्व रखी गई है। जंगलों में आग की घटना होने पर उस पर जल्दी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें