फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पांच स्कूली वाहनों पर में मिली ओवरलोडिंग

Sat, 23 May 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, फिटनेस न होने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं को लाने और छोड़ने का कार्य कर रहे वाहनों में ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस के बच्चोें के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई करते ओवरलोडिंग और वाहन फिटनेस नहीं होने पर उनके परमिट पर कार्रवाई की संस्तुति के लिए भेजा गया। साथ ही वाहनों को कार्यालय में बंद किया गया।
सहायक संभागीय अधिकारी सुवर्णा नौटियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए विभाग की ओर गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रूट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते शुक्रवार को इस दौरान स्कूली वाहनों की चेकिंग में कई कमियां पाई गई। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को भी कहा गया कि ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यमुनोत्री यात्रा रूट अब तक 554 और गंगोत्री मार्ग पर 556 वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही निजी वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग सहित ओवरलोडिंग, फिटनेस, बिना हिल लाइसेंस, आदि मामलों में कार्रवाई करते हुए 33 वाहनों को बंद कर कार्यालय में खड़ा किया गया है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें