बैजरो/बीरोंखाल। लैंसडौन-रिखणीखाल-धुमाकोट-बीरोंखाल मोटर मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर झाड़ियों ने सड़क किनारे की नालियों और गड्ढों को ढक लिया है। इससे वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक चौड़ाई और किनारे का अंदाजा नहीं लग पा रहा है।
ग्रामीण माधो सिंह पटवाल, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने लोनिवि से मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई-छंटाई कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने सड़क किनारे नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ईई विवेक कुमार का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। संवाद