फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कम वेतन देने पर आउटसोर्स ठेकेदार को लगाई फटकार

Sat, 02 May 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी भगवत प्रसाद मकवाना ने कोटद्वार नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। नगर निगम में आउटसोर्स ठेकेदार की ओर से स्वच्छता कर्मचारियों को कम वेतन देने पर फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में एसडीएम संदीप कुमार व नगर आयुक्त पीएल शाह की उपस्थिति में मकवाना ने कहा कि शासनादेश के अनुसार 2018 को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सफाईकर्मियों का नियमितीकरण करना है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को वाल्मीकि बहुल क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने मीटिंग में बैंक की ओर से शामिल अधिकारी को सफाईकर्मियों को सरकार की योजनाओं का व्यापक लाभ दिलाने और ऋण जारी करने में परेशान नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें