कण्वघाटी/किशनपुर। दुर्गापुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आदर्श ज्ञान भारती पर्यावरण एवं प्रबंधन समिति, कोटद्वार और अहेड मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेष डीएड और बीएड के छात्र-अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, शिक्षा, पुनर्वास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में एलआरएस स्पेशल डीएड कॉलेज, मुरादाबाद के संस्था अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने विशेष शिक्षकों की भूमिका और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. दिवाकर बौद्ध ने पीएचडी, यूजीसी-नेट और शोध के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के बारे में बताया। एडवोकेट जीवन कुमार ने डिजिटल सेवाओं और सीएससी सेंटर के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। मयंक कोठारी ने विद्यार्थियों को सेवाभाव और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संचालन सूरज सिंह और गीता सिंह ने किया। संवाद
.