फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीसरे दिन खुली नेत्र विशेषज्ञ की ओपीडी, मरीजों को मिली राहत

Wed, 22 Jul 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण पर फिलहाल लगी रोक, बाल रोग विभाग में एकमात्र विशेषज्ञ पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र सर्जन की ओपीडी का ताला बुधवार को तीसरे दिन आखिरकार खुल गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिंह की वापसी के बाद आंखों की जांच और उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद अस्पताल में केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे व्यवस्था चल रही है।
बेस अस्पताल में तैनात वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार सिंह का हाल ही में पौड़ी स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर अभी तक किसी नए विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से नेत्र रोग ओपीडी पिछले तीन दिनों से बंद थी। इस दौरान आंखों की जांच और उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने उनके स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पौड़ी को पत्र भेजकर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया था। अस्पताल प्रशासन के अनुरोध पर फिलहाल डॉ. दिनेश कुमार सिंह का स्थानांतरण अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को उन्होंने ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच और उपचार शुरू किया, जिससे लंबे समय से परेशान मरीजों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार के रिलीव होने के बाद बाल रोग विभाग की पूरी जिम्मेदारी अब डॉ. कुसुमा रावत पर आ गई है। बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण से उत्पन्न स्थिति की जानकारी सीएमओ को पत्र के माध्यम से दी गई थी। बुधवार से उनकी ओपीडी में मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें